Top News
Next Story
Newszop

Aaj Ka Mausam : आज से इन जिलों में बारिश के आसार, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Send Push

Aaj Ka Mausam : मौसम विभाग ने आज भी बारिश होने का अलर्ट दिया है। ताजा अपडेट के अनुसार, आज छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड और उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत बारिश होने का रेड अलर्ट रहेगा। राजस्थान और दिल्ली-NCR में भी बादल बरसेंगे।

हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने का यलो अलर्ट है। बीते दिन पश्चिम बंगाल, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश हुई। आज भी बंगाल, बिहार, समेत कई राज्यों के लिए यलो अलर्ट रहेगा। बावजूद इसके राजधानी में उमस से लोग परेशान रहें। वहीं आज सुबह ठंडी हवाएं चल रही थीं। आइए जानते हैं कि आज देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

Aaj Ka Mausam : राजधानी दिल्ली में मौसम का हाल


दिल्ली से यूं तो मानसून विदाई ले चुका है, क्योंकि बीते दिन राजधानी में बारिश नहीं हुई, लेकिन अभी असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। सोमवार को दिल्ली का मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने आज बारिश होने का यलो अलर्ट दिया है, जिसके अनुसार आज शाम तक राजधानी का मौसम करवट बदल लेगा। हल्के बादल छाएंगे और रात तक बारिश होने की संभावना है। वहीं आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने के आसार हैं। आज सुबह दिल्ली में 50 किलोमीटर स्पीड वाली तूफानी हवाएं चलीं, लेकिन उमस भी महसूस हुई। दिन चढ़ते ही धूप खिल गई, लेकिन शाम तक मौसम का मिजाज बदल सकता है।


Aaj Ka Mausam : आज इन राज्यों में बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आज ओर कल दिल्ली, राजस्थान, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिण बिहार, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। गुजरात, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश होगी।

Loving Newspoint? Download the app now